पुलवामा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद में शनिवार को सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल डूबगाम में पुलिस की ओर से वाद-विवाद, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अपने विचार प्रकट करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डाला। वहीं प्रतिभागियों ने आपसी भाईचारे, राष्ट्र निर्माण से संबंधित विषयों पर निबंध लिखे और पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर रहे प्रतिभागियों को ट्राॅफी व प्रमाणपत्र देकर पुलिस की ओर से सम्मानित किया गया। संवाद