फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीआरपीएफ ने डीसी कार्यालय में मनाया पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के उपायुक्त अक्षय लब्रू ने वीरवार को डीसी कार्यालय परिसर में 28वीं सीआरपीएफ बटालियन की ओर से आयोजित दशहरा समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर डीसी ने अमर निवास परिसर में तैनात बटालियन के जवानों और नागरिकों को त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दशहरे के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने धार्मिकता, अच्छाई की बुराई पर विजय और सभी के प्रति सम्मान जैसे मूल्यों पर जोर दिया। उन्होंने एकता, सांप्रदायिक सद्भाव और निजी व सार्वजनिक जीवन में नैतिक प्रथाओं को अपनाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें