बारामुला। उपायुक्त मिंगा शेरपा ने शुक्रवार को डीसी कार्यालय के मीटिंग हॉल में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई)-अर्बन 2.0 की प्रगति का आकलन किया गया। बैठक के दौरान डीसी ने एकीकृत वेब पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की और उनके सत्यापन और मान्यता प्रक्रिया की जांच की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जांच कार्य समय पर पूरा किया जाए ताकि योजना के तहत वास्तविक लाभार्थियों को शामिल किया जा सके। संवाद