श्रीनगर। डीसी अक्षित लबरू मंगलवार को पालाश परीषा बाल गृह निशात का दौरा कर वहां पर लड़के व लड़कियों के खेलने के लिए वॉलीबाॅल कोर्ट और क्रिकेट प्रैक्टिस नेट का उद्घाटन करने के साथ ही बच्चों को खेल किट और उपकरण सौंपे। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को बॉक्सिंग किट, खेल जूते, क्रिकेट बैट, क्रिकेट गियर, वॉलीबॉल सेट और अन्य खेल उपकरण भी वितरित किए। डीसी के साथ एडीसी मीर इम्तियाज उल अजीज और मुख्य योजना अधिकारी फयाज अहमद डार, एसडीएम ईस्ट जुबैर अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ताहिर सज्जाद, जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी डॉ. मुख्तार अहमद, जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी गुलाम हसन, सहित अन्य अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। संवाद