फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं अपने अधिकारों के लिए आगे आएं : मीरवाइज

Fri, 22 Mar 2024 03:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान के 10वें दिन दस्तगीर साहिब में सभा को किया संबोधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि इस्लाम ने महिलाओं के समान अधिकारों और उनके साथ सम्मान और सम्मान के साथ व्यवहार करने पर बहुत जोर दिया है और स्पष्ट दिशानिर्देश दिए हैं। लेकिन हमारे समाज में आज महिलाओं को बहुत ही हीन भावना से देखा जाता है, जोकि चिंता का विषय है। इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों और आत्मसम्मान के लिए आगे आना होगा। यह बातें उन्होंने वीरवार को रमजान के 10वें दिन दस्तगीर साहब में सभा में कहीं।
विज्ञापन

इस्लाम के पैगंबर की पत्नी हजरत खदीजा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मीरवाइज ने कहा कि वह सभी पीढ़ियों की महिलाओं के लिए सशक्तीकरण की मिसाल हैं। मीरवाइज ने कहा कि यह बेहद निराशाजनक है कि जब हम इस्लाम को मानने का दावा करते हैं, लेकिन घरेलू हिंसा में संलिप्त रहते हुए महिलाओं को उचित सम्मान नहीं देते हैं। इस्लामी सिद्धांतों के अनुसार घर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें