श्रीनगर। अवंतीपोरो पुलिस ने 52 ग्राम चरस सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुश्ताक अहमद चोपन निवासी हवाल श्रीनगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा अवंतीपोरा के पास नाका पॉइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस एक ऑटो रिक्शा को जांच के लिए रोका। इस दौरान चालक से 52 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने ऑटो रिक्शा को जब्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद