श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय ने चार आरोपियों पर लगे पीएसए को रद्द कर तत्काल रिहाई का आदेश दिया है। उनकी पहचान चीरमर्ग ज़ैनपोरा शोपियां के गौहर अहमद भट, नीलडोंग बाटापोरा शोपियां के इरशाद अहमद भट, मोहम्मदपोरा कुलगाम के नदीम अय्यूब इतू और ब्रैकपोरा अनंतनाग के अर्शीद अहमद मीर के रूप में हुई है। अलग से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाओं को स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति विनोद चटर्जी कौल की पीठ ने सोमवार को सुनवाई की। संवाद