पुलवामा। पुलवामा पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो नशे की हालत में काकापोरा मुख्य बाजार में उपद्रव मचा रहा था और लोगों की आवाजाही में बाधा डाल रहा था। पुलिस ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद स्थिति नियंत्रित नहीं हुई, जिसके बाद व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां पारंपरिक सजा के बजाय सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई गई। संवाद