कुलगाम। लिर्रो इलाके में वीरवार दोपहर को एक यात्री ऑटो और लोड कैरियर के बीच हुई टक्कर में छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल कुलगाम ले जाया गया जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सैयद मसूद ने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा भी लिया। संवाद