फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर पुलिस शुरू किया सफाई अभियान

विज्ञापन
पुलिस ने चलाया सफाई अ​भियान। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
श्रीनगर। देशव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को व्यापक सफाई अभियान शुरू किया। शपथ समारोह के साथ शुरू हुए इस अभियान नेतृत्व संबंधित इलाकोंं के प्रमुख अधिकारी कर रहे थे। इस पहल के दौरान संवेदनशील इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन के मलबे को साफ करना, व्यवस्थित तरीके से स्वच्छता और कचरे का उचित निपटान, कर्मचारियों को स्वच्छता की सर्वोत्तम पद्धतियों के बारे में शिक्षित करने के लिए जागरूकता सत्र आयोजित करना, पौधरोपण आदि कार्यक्रम शामिल हैं। अनंतनाग, हंदवाड़ा, कुलगाम, अवंतिपोरा, गांदरबल, सोपोर और शोपिया की जिला पुलिस ने सभी पुलिस थानों में सफाई अभियान चलाया। सीआईडी व एसआईए विंग के अधिकारियोंं और कर्मचारियों ने अपने सभी कार्यालयों तथा आस-पास के इलाकों में सफाई की। ब्यूरोे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें