कुपवाड़ा में दिल्ली विस्फोट के विरोध में कैंडल मार्च निकालते लोग। संवाद
कुपवाड़ा। सिविल सोसायटी हंदवाड़ा ने ट्रेडर्स फेडरेशन हंदवाड़ा, फ्रूट एसोसिएशन हंदवाड़ा और कई अन्य प्रतिनिधिमंडलों के सहयोग से मैन चौक हंदवाड़ा में कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर मौजूद लोगों ने दिल्ली में हुए धमाके की कड़े शब्दों में निंदा की। पीड़ितों के प्रति एक जुटता व्यक्त की और पूरे देश में एकता और शांति की अपील की। प्रदर्ननकारियों ने सरकार से इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। संवाद