फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव विस्तार पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। डिविजनल कमिश्नर कश्मीर अंशुल गर्ग ने मंगलवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव के विस्तार की समीक्षा करने और एयरपोर्ट परिसर के निकट मौजूदा स्थान से सीआरपीएफ बैरकों को स्थानांतरित करने पर चर्चा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में प्रस्तावित सर्किट के हिस्से के रूप में रिंग रोड, रेलवे स्टेशन और श्रीनगर एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क के विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने एयरपोर्ट संचालन को समर्थन देने के लिए नए सीआरपीएफ बैरकों और सीआईएसएफ कर्मियों के लिए आवास विकसित करने की संभावना पर भी चर्चा की। अधिकारियों को संबोधित करते हुए डिविजनल कमिश्नर ने प्रस्तावित कनेक्टिंग रोड के संरेखण की समीक्षा करने का निर्देश दिया ताकि इष्टतम कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो और भूमि अधिग्रहण की समस्याएं न्यूनतम रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें