फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नागरिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिजिटल सेफ्टी एप किया लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। बारामुला पुलिस ने वीरवार को जम्मू-कश्मीर का पहला डिजिटल सेफ्टी एप लांच किया जो नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है। बारामुला सेफ्टी एप नामक इस प्लेटफॉर्म से निवासी तत्काल एसओएस अलर्ट भेज सकते हैं जो पांच सेकंड के भीतर पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाता है। इससे ड्यूटी अधिकारी तुरंत ट्रैक कर प्रतिक्रिया दे सकें। उपायुक्त मिंगा शेरपा ने कहा कि यह पहल नागरिकों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच संचार अंतर को पाटती है जिससे आपात स्थितियों में पुलिस हस्तक्षेप त्वरित होता है। एप पर पहले से ही 6,000 से अधिक निवासियों ने पंजीकरण कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें