फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुख्य सचिव ने केंद्रीय शिक्षा सचिव से शिक्षा सुधारों पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने मंगलवार को प्रदेश में चल रहे शिक्षा सुधारों की समीक्षा के लिए स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के केंद्रीय सचिव संजय कुमार से मुलाकात की। दोनों के बीच जम्मू-कश्मीर में शिक्षा प्रणाली को एनईपी-2020 के मुताबिक बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि एनईपी के तहत सुधार प्राथमिक से उच्च शिक्षा स्तर तक हर कक्षा तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने डिजिटल उपकरणों, व्यावसायिक प्रशिक्षण और मातृभाषा आधारित बुनियादी शिक्षा को जल्द से जल्द अपनाने पर जोर दिया। बैठक में जम्मू-कश्मीर में पीएम श्री स्कूलों पर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि पीएम श्री स्कूल योजना के तहत मौजूदा स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। केंद्रीय सचिव ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य 21वीं सदी के आवश्यक कौशल से लैस समग्र और कुशल व्यक्ति बनाना है। केंद्र इस संबंध में प्रदेश को सभी सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने शिक्षकों की क्षमता निर्माण, प्रौद्योगिकी के एकीकरण और वांछित परिणाम सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत निगरानी तंत्र की आवश्यकता पर जोर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें