बडगाम में चलाया मतदाता जागरुकता अभियान। स्रोत आयोजक
श्रीनगर। बडगाम उपचुनाव के संबंध में जिला प्रशासन ने मंगलवार को सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (स्वीप) पहल के तहत बेमिना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय मतदाताओं में अधिक मतदान और सूचित भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। पहल विशेष रूप से उन मतदान केंद्रों पर केंद्रित रही जहां मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा है, जैसे बेमिना मतदान केंद्र ई, एफ, जी और एच। कार्यक्रम में सोइबुग के जोनल एजुकेशन ऑफिसर, जीएचएसएस बेमिना के प्रिंसिपल तथा अन्य जिला अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। संवाद