श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेताओं ने बडगाम में जनसभाओं का सिलसिला जारी रखते हुए मतदाताओं से 2014 और 2019 के दोषियों को सत्ता के गलियारों से दूर रखने का आह्वान किया। नेताओं ने बडगाम उपचुनाव के महत्व पर कहा कि यह सीट जम्मू-कश्मीर की अनूठी पहचान की रक्षा में केंद्रीय भूमिका निभाती है। उन्होंने पीडीपी, भाजपा और उनके प्रॉक्सी पर नए राजनीतिक मुखौटों के तहत जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया तथा याद दिलाया कि यही ताकतें क्षेत्र को वर्षों की अस्थिरता और उपेक्षा में धकेलने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने नेकां उम्मीदवार को वोट देने की भी अपील की। संवाद