श्रीनगर। स्वच्छ उत्सव अभियान के क्रम में ग्रामीण विकास विभाग ब्लॉक हरवान ने शनिवार को हरवान में एक साइकिल रेस का आयोजन किया। बीडीओ के साथ ही डीडीसी सदस्य और फाग डेवलपमेंट फोरम के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। रोमांचक प्रतियोगिता में फरीक रफीक, गौहर अहमद और दानिश मजीद ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए सभी प्रतिभागियों से पर्यावरण को स्वच्छ रखने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने में योगदान देने का आग्रह किया गया। ब्यूरो