श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात मार्च को श्रीनगर के दौरे के दौरान बख्शी स्टेडियम में एक मैगा रैली को संबोधित करेंगे, जिसके लिए तैयारियां जारी हैं। भाजपा की कश्मीर इकाई के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि एसकेआईसीसी से कार्यक्रम स्थल को बदलकर बख्शी स्टेडियम श्रीनगर कर दिया गया है। स्टेडियम में रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उम्मीद है कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए जम्मू-कश्मीर में भाजपा के चुनावी अभियान के लिए मंच तैयार करेगी। ब्यूरो