श्रीनगर। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रविवार को एक बाइक जब्त कर ली। जाखलदारा थाने की पुलिस टीम ने कुपवाड़ा के क्रालपोरा निवासी गुलाम मोहम्मद रथर के खिलाफ हंदवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में उसकी बाइक जब्त की है। काफी दिन से नशे के कारोबार में संलिप्त गुलाम मोहम्मद अभी भी फरार चल रहा है। संवाद
-