श्रीनगर। बेमिना स्थित जेवीसी अस्पताल के पास मेस क्षेत्र में शनिवार को बजरी मिक्सर की चपेट में ओने से एक मजदूर की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान गुलाम नबी (45) निवासी खाड़ी बनिहाल के रूप में हुई है। हादसे में गुलाम नबी को सिर में गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत जेवीसी अस्पताल बेमिना पहुंचाया गया। इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। संवाद