बांदीपोरा। मिनी सचिवालय बांदीपोरा में डीसी इंदु कंवल चिब ने मिशन युवा के तहत मामलों की समीक्षा और मंजूरी के लिए जिला स्तरीय कार्यान्वयन डीएलआईसी की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान कुल 91 मामलों में से जांच के बाद 67 मामलों को समिति ने मंजूरी दे दी। शेष मामलों को आगे की जांच और रिपोर्ट बनाकर देने के लिए संबंधित विभागों को वापस भेज दिया गया। बैठक में मिशन युवा की समग्र प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिसमें बैंकों को भेजे गए स्वीकृत और वितरित मामलों के बारे में भी जानकारी हासिल की गई। संवाद