बांदीपोरा में सजा के तौर पर कराई सामुदायिक सेवा। स्रोत पुलिस
बांदीपोरा। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर नशे में पाए गए तीन लोगों से न्यायालय के निर्देश पर सामुदायिक सेवा कराई। इन तीनों में आमिर शेख निवासी अष्टांगू, उमर शकील निवासी अष्टांगू और सज्जाद अहमद खान निवासी शोकबाबा सुमलर हैं। इनको सार्वजनिक स्थानों पर नशे में पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। कानूनी कार्यवाही के बाद न्यायालय ने निर्देश दिया कि उन्हें सुधारात्मक दंड के रूप में सामुदायिक सेवा करनी होगी। संवाद