बांदीपोरा के कनियारी गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर। स्रोत सेना
- फोटो : doda news
बांदीपोरा। 13 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन (कुमाऊं), शाहगुंड आर्मी कैंप ने कनयारी गांव बांदीपोरा में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया और मुफ्त परामर्श व दवाइयों का लाभ उठाया। सेना और सिविल चिकित्सकों की एक विशेष टीम ने स्वास्थ्य जांच, सामान्य बीमारियों का उपचार किया और स्वच्छता एवं रोगों की रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य उन ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था जिनके पास चिकित्सा सुविधाओं की कमी है। डॉक्टरों ने इलाज के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और स्वस्थ आदतें अपनाने पर भी विशेष जोर दिया। संवाद