उपराज्यपाल के साथ आचार्य डॉ. लोकेश मुनि। स्रोत राजभवन
श्रीनगर। अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने शांति, सद्भाव और अंतर-धार्मिक संवाद को बढ़ावा देने तथा अहिंसा विश्व भारती के जम्मू-कश्मीर चैप्टर की स्थापना के लिए अपनी चल रही पहलों पर चर्चा की। उनके साथ अखिल भारतीय जैन सम्मेलन के राष्ट्रीय सचिव संदीप जैन और भारतीय जैन संगठन जम्मू-कश्मीर के संरक्षक पंकज जैन भी थे। ब्यूरो