संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वीरवार को थाना टनमर्ग थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते वाई प्वाइंट बाबा ऋषि क्रासिंग के पास स्थित चेकपोस्ट पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पुलिस ने उसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 21 ग्राम हेरोइन जब्त कर उसे मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुख्तयार अहमद राथर निवासी बाबा ऋषि के रूप में हुई। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद