भारत-ऑस्ट्रेलिया प्रतिनिधिमंडल के साथ उपराज्यपाल। स्रोत : राजभवन
- फोटो : संवाद
श्रीनगर। भारत-ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कई प्रभावशाली सीएसआर पहलों का प्रस्ताव रखा जिनमें 10 स्मार्ट गांवों की स्थापना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रयोगशालाओं की स्थापना, स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपशिष्ट से धन कार्यक्रम, जल उपचार परियोजनाएं, सामुदायिक केंद्रों का निर्माण और बाढ़ पीड़ितों के लिए पुनर्वास सहायता शामिल हैं। उपराज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश में सतत विकास और सामुदायिक सशक्तीकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। ब्यूरो