फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी में स्पोर्ट्स स्टेडियम सील

Tue, 21 Jan 2025 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए तैयारियां सोमवार को भी जारी रहीं। वहीं समारोह स्थल स्पोर्ट्स स्टेडियम को सील कर दिया गया है। स्टेडियम के दोनों तरफ बने मुख्य गेट के पास कंटीले तार लगा दिए गए हैं। सुबह व शाम खेलने जाने वाले खिलाड़ियों के अलावा सैर करने वालों को अब अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। सोमवार को भी स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सुरक्षाबलों की टुकड़ियों साथ मार्च पास्ट परेड की रिहर्सल की। सभी ने पुलिस बैंड की धुन पर कदमताल किया। प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने रिहर्सल का निरीक्षण किया। गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे जिस की रिहर्सल विद्यार्थियों ने अपने-अपने स्कूलों में जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें