फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माड़ी में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। माड़ी में शुक्रवार को मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम में जिला बैडमिंटन क्लब की तरफ से तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा ने खिलाड़ियों टॉस करवा कर प्रतियोगिता को शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों स्पोर्ट्स स्टेडियम में साढ़े चार लाख रुपये के इनाम वाली क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
सफल आयोजन के बाद अब बैडमिंटन प्रतियोगिता को शुरू किया गया है। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को खेलकूद की गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। इससे वह मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत रहेंगे। युुवाओं से नशा से भी दूर रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर बैडमिंटन क्लब के विनोद शर्मा, राजेश केसर, सुमीत अबरोल, विकास शर्मा, अशीष शर्मा, विशाल शर्मा मौजूद रहे। पहले दिन सिंगल तथा डबल के लिए लीग मैच खेले गए। शनिवार को दोनों वर्गों के सेमीफाइनल खेले जाएंगे। रविवार को फाइनल मैच होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें