बिश्नाह। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बिश्नाह के सरकारी डिग्री कॉलेज में वॉलीबाल टूर्नामेंट करवाया। मंगलवार को फाइनल मुकाबले में राजपूत योद्धा मियां चक ने शाहपुर योद्धा बिश्नाह को 2-1 से हराकर ट्राॅफी जीत ली। विजेता व उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व खेल किट से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बिश्नाह, अरनिया, आरएस पुरा व मीरां साहिब से आठ टीमों ने भाग लिया समापन समारोह में विधायक डॉ. राजीव कुमार भगत मुख्य अतिथि रहे। पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एसपी हेडक्वार्टर जम्मू इरशाद हुसैन राथर, थाना प्रभारी बिश्नाह राकेश जम्वाल व अन्य अधिकारियों ने भी शिरकत की। संवाद