सांबा। सीमावर्ती कस्बा राजपुरा के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। यह आयोजन पुलिस थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र में संपन्न हुआ। इसमें सुजाना की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में जिले की चार टीमों ने भाग लिया।खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला सुजाना और राजपुरा की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सुजाना ने राजपुरा की टीम को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीमों को सांबा पुलिस की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। माैके पर डीएसपी मुख्यालय सांबा सुमित शर्मा, थाना प्रभारी घगवाल आशा नंद, इंचार्ज पुलिस पोस्ट राजपुरा,व्यापार मंडल प्रधान संजय शर्मा, पूर्व बीडीसी राधा कृष्ण, रंजीत सिंह, शक्ति शर्मा, आशा देवी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।