चौथी ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता संपन्न, एसएसपी ने नवाजे विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। चाैथी ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुक्रवार को इंडोर स्टेडियम सांबा में समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से 150 खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में एसएसपी सांबा वरिंद्र कुमार मन्हास मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कोचों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने का संकल्प लिया।