फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गांव सई की टीम ने चंगिया को हराकर जीती वाॅलीबाॅल की ट्राॅफी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीएसएफ ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सीमावर्ती गांव चंगिया में ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंगलवार को बीएसएफ की 60 बटालियन ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई। इसमें चंगिया, सई, जबोबाल और सई तंगाली गांवों की टीमों के बीच मैच करवाए गए। फाइनल में गांव सई की टीम ने चंगिया को हराकर ट्राॅफी जीती। बीएसएफ की तरफ से युवाओं को नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। गांव चंगिया के पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर युवा काफी उत्सुक दिखे हैं। उन्होंने बताया कि बीएसएफ की तरफ से सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद में भाग लेने के साथ नशे से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें