नौशेरा। राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) सुंदरबनी के शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग ने शनिवार को इंटर क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया। इसका शुभारंभ प्रिंसिपल डॉ. वंदना वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में चौथे सेमेस्टर की टीम ने फाइनल में दूसरे सेमेस्टर की टीम को 60 रनों के बड़े अंतर से हराया। प्रिंसिपल ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद