फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अंडर-17 लड़कों के वॉलीबॉल टूर्नामेंट में पुलवामा चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
- लीग ऑफ क्लासिक्स में बांदीपोरा को 3-0 के अंतर से हराकर जीता खिताब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। लीग ऑफ क्लासिक्स अंतर जिला यूटी अंडर-17 बॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब पुलवामा ने जीत लिया है। बुधवार को राजोरी के स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में पुलवामा के खिलाड़ियों ने बांदीपोरा की टीम को 3-0 के अंतर से करारी शिकस्त दी। पुलवामा के रेहान ऐजाज को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए पुलवामा के साहिल मंजूर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर वली मोहम्मद ने सभी हितधारकों, प्रतिभागियों और स्टाफ का उनके सहयोग और उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवा सेवाएं एवं खेल की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता का भी विशेष धन्यवाद किया जिन्होंने जिले को इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी का अवसर प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें