- लीग ऑफ क्लासिक्स का आज होगा खिताबी मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। लीग ऑफ क्लासिक्स अंतर जिला यूटी लेवल अंडर-17 बॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें पुलवामा और बांदीपोरा ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की कर ली। बुधवार को दोनों टीमों के बीच खिताबी भिडंत होगी। पहले सेमीफाइनल में पुलवामा ने पूंछ को 3-0 के अंतर से हराया। पुलवामा के साहिल मंजूर को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा सेमीफाइनल बांदीपोरा और गांदरबल की टीमों के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में बांदीपोरा ने 3-2 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। फुरकान शबीर ने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह टूर्नामेंट युवाओं में खेल भावना, भागीदारी और उत्कृष्टता को बढ़ावा दे रहा है। इसे पूरे केंद्र शासित प्रदेश से उत्साहपूर्ण भागीदारी और समर्थन मिल रहा है।