राजोरी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 72वी बटालियन ने जिला पुलिस लाइन में मंगलवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम करवाया। इसमें वॉलीबाल टूर्नामेंट भी हुआ। इसमें दल्होरी, जमोला, डोडाज क्लब, कटारमल, दरहाल, मंजकोट, खेओरा, जेके पुलिस सहित 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में राजब राजोरी की टीम ने डोडाज क्लब को हराकर ट्रॉफी जीती। विजेता टीम को 11,000 रुपये व ट्रॉफी जबकि उपविजेता को 5,100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कमांडेंट जितेंद्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में डीसी अभिषेक शर्मा, एसएसपी गौरव सिकरवार, आईसी नीरज कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसमें युवाओं को सशक्त बनाने और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। नौशेरा और लोअर जामोला में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। सुंदरबनी और जिला पुलिस लाइन राजोेरी में युवाओं को सीएपीएफ में भर्ती के लिए जागरूक किया गया। संवाद