पुंछ। जिला पुलिस ने शनिवार को सुरनकोट स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस के बलिदानी जवानों की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह व डीएसपी डीआर शशीकांत रैना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एएसपी मोहन शर्मा और एसएसपी शफकत हुसैन भट्ट मुख्य अतिथि रहे। एसएसपी ने बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। माैके पर डिग्री काॅलेज सुरनकोट की प्रिंसिपल डॉ. रानी मुगल विशेष रूप से माैजूद रहीं। संवाद