पुंछ। नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार साहिबजादे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में बेदी क्लब ने एफसीसी क्लब को 35 रनों से हराकर जीत दर्ज की। अमनदीप सिंह को मैन ऑफ दा मैच घोषित किया गया। बेदी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 126/8 रन बनाए। विलास और सोहेल ने सर्वाधिक 40 और 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एफसीसी क्लब के बल्लेबाज बेदी क्लब की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाए। पूरी टीम 91 रन पर ऑल आउट हो गई।बेदी क्लब के अमनदीप सिंह ने चार विकेट लिए और 18 रन बनाए। संवाद