पुंछ। नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार साहिबजादे क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को एक मुकाबला खेला गया। इसमें स्टार क्लब सुरनकोट ने खालसा क्लब को चार विकेट से हराकर जीत दर्ज की। खालस क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 132/8 रन बनाए। गगन और प्रभजोत ने सर्वाधिक 32 और 30 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुरनकोट के बल्लेबाजों ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 14.2 ओवर में चार विकेट पर मैच जीत लिया। इबरार चौधरी सर्वाधिक 56 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच के दाैरान गुरविंदर सिंह और दमनप्रीत सिंह, डॉ. हिमालय शर्मा विशेष रूप से माैजूद रहे। संवाद