फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हरियाणा के कृष्णा ने युद्धवीर को हराकर जीता दंगल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
-दंगल कमेटी ने लैड क्षेत्र में दंगल करवाया, 60 कुश्तियां कराईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। दंगल कमेटी ने लैड क्षेत्र में दंगल करवाया। इसमें लगभग 60 कुश्तियां कराई गईं। हरियाणा के पहलवान कृष्णा ने युद्धवीर को हराकर दंगल का खिताब अपने नाम किया। दोनों पहलवानों ने शानदार दांव पेच दिखाए।
विज्ञापन

प्रथम माली के विजेता को मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह ठेकेदार व पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह ने 12,000 नकद पुरस्कार से सम्मानित किया, जबकि उपविजेता युद्धवीर सिंह को 9,000 रुपए पुरस्कार दिया गया। दूसरी माली का मुकाबला युवराज जम्मू और हैप्पी पंजाब के बीच हुआ। काफी मशक्कत के बाद कोई नतीजा नहीं निकल पाया। इसके बाद दोनों की प्वाइंटों पर कुश्ती करवाई गई, जिसमें युवराज विजेता रहा। विजेता को 7000 रुपये का नकद पुरस्कार और उपविजेता पहलवान को 5000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। तीसरे मुकाबले में चांद हरियाणा और दलबीर सिंह के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें चंद हरियाणा ने बाजी मारी। विजेता पहलवान चांद को 8000 रुपये और उपविजेता पहलवान दलवीर सिंह को 5000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर काफी काफी संख्या में दंगल प्रेमी दंगल देखने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें