लेह के ख्री सुल्तान चू स्टेडियम में गोल के लिए भिड़ते खिलाड़ी। संवाद
लेह। कारगिल में चौथे एलजी कप आइस हॉकी 2024-25 का मंच सज गया है। वीरवार को हिल काउंसिल के कार्यकारी पार्षद काचो मोहम्मद फिरोज ने ख्री सुल्तान चू स्टेडियम में चैंपियनशिप का शुभारंभ करवाया। पहले दिन एलएसआरसी आर्मी टीम और रॉयल चिक्तन के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आर्मी की टीम ने जीत दर्ज की। चैंपियनशिप में लेह और कारगिल से चार लड़कों और दो लड़कियों की टीमें दमखम दिखाएंगी। 20 जनवरी तक प्रतियोगिता चलेगी। मौके पर जंस्कार के कार्यकारी पार्षद इंजीनियर पंचोक ताशी, डीसी श्रीकांत बालासाहेब सूस, संयुक्त निदेशक खेल ताहिर हुसैन जुबादवी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद