फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कलारीपयट्टू स्पर्धा में मिष्ठी ने मारी बाजी

विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ी। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय जम्मू ने सोमवार को केके हक्कू स्टेडियम और एमए स्टेडियम में अंडर-19 बालिका हॉकी, अंडर-17 व अंडर-19 बालिका कलारीपयट्टू की अंतर-विद्यालय जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिताएं करवाईं। इनमें जिले के सरकारी और निजी स्कूलों की 100 छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कलारीपयट्टू के अंडर-17 बालिका मुकाबलों में मिष्ठी शर्मा पहले और राघनी राजपूत दूसरे स्थान पर रहीं। मेइप्पयट्टू अंडर-17 के मुकाबलों में विभूति शर्मा ने पहला और आपूर्ति ने दूसरा स्थान हासिल किया। लॉन्ग स्टाफ फाइट (अंडर-17) में अनंदिका ने पहला और आदृष्टा मन्हास दूसरा स्थान हासिल किया। चुवाडुकल अंडर-19 बालिका मुकाबलों में एंजेल गुप्ता ने पहला और आदृष्टा मन्हास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग स्टाफ फाइट अंडर-19 के मुकाबलों में प्रियांगल ने पहला और वसुंधरा चिब ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें