गुर्जर प्रीमियर क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला खेलते खिलाड़ी। संवाद
जम्मू। एमए स्टेडियम में सोमवार को गुर्जर प्रीमियर क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मैच में जेसीसी ने बीसीसी को छह विकेट से हराकर खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीसी की पूरी टीम 18.5 ओवर में 105 रन पर आउट हो गई। टीम के कप्तान शहबाज ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। जेसीसी के गेंदबाज जाका ने दो विकेट हासिल किए। 106 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेसीसी ने 17.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में अल्ताफ चौधरी ने 36 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आज़म ने गेंदबाजी में तीन विकेट लेकर अहम योगदान दिया। एसएसपी पीसीआर शमशेर हुसैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने विजेता जेसीसी टीम को ट्रॉफी प्रदान की और खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। संवाद