जम्मू। नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जम्मू विश्वविद्यालय के बास्केटबॉल कोर्ट में रविंदर खजूरिया मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में कटड़ा ने हूप हसलर्स को 47-32 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में पलौड़ा टाइगर्स ने ऑल स्टार्स को 56-32 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में वेस्टर्न कमांड ने परेड की टीम को 57-30 से मात दी। चौथे मैच में बठिंडा ने एमएसपी की टीम को 43-33 से हराया। पांचवें मुकाबले में सीआईएसएफ ने आरबीसी जूनियर पर 56-17 की एकतरफा जीत हासिल की। छठे मुकाबले में बीएसएफ ने उधमपुर की टीम को 53-31 से पराजित किया। दिन के अंतिम मुकाबले में वेस्टर्न कमांड ने बठिंडा को 54-42 से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। संवाद