पाच पदक जीतकर जम्मू-कश्मीर की टीम बनी ओवरऑल रनरअप
जम्मू। नई दिल्ली में इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित 36वीं सीनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर के फेंसर ने शानदार प्रदर्शन किया। देशभर के राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और एसएससीबी की शीर्ष टीमों के बीच कड़े मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर ने दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य (कुल पांच) पदक जीते और ओवरऑल रनरअप का गौरव हासिल किया। सर्विसेज टीम ओवरऑल विजेता रही। जम्मू-कश्मीर की श्रेया गुप्ता ने महिला सेबर व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। विशाल ठाकुर ने पुरुष सेबर व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य, वहीद सोहिल ने एपे व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम गेम्स में भी विशाल ठाकुर, सागर साही, मयंक शर्मा और हर्षित कोहली शामिल थे जिन्होंने स्वर्ण पदक जीता। पुरुष एपे टीम में रजत पदक हासिल किया। संवाद