जम्मू। नाैवीं ऑल इंडिया पिकलबॉल चैंपियनशिप 26 से 28 सिंतबर तक खेली जाएगी। इसका आयोजन ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर एमेच्योर पिकलबॉल एसोसिएशन कर रही है। जम्मू में अगले तीन दिन तक पिकलबॉल चैंपियनशिप का रोमांच रहेगा। खिलाड़ियों में चैंपियनशिप के लिए उत्साह और उमंग है। इसमें देश के 22 राज्यों के 426 खिलाड़ी भाग लेंगे। चैंपियनशिप में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, ओपन कैटेगरी के साथ 35+, 50+ और 60+ वर्ग की टीमें खेलेंगी। चैंपियनशिप के मुकाबले तीन स्थलों चैंपियंस एरीना, सेवन फील्ड्स और होम ऑफ लीजेंड्स में खेले जाएंगे। संवाद