जनता दरबार में लोगों से चर्चा करते विधायक शाम लाल शर्मा स्रोत - भाजपा
आठ से गोरखपुर में खेली जाएगी प्रतियोगिता, टीम आज होगी रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए जम्मू-कश्मीर टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रदेश की टीम में 14 खिलाड़ियों का चयन किया है। चैंपियनशिप आठ से लेकर 11 सितंबर तक गोरखपुर (यूपी) में खेली जाएगी। खिलाड़ियों का चयन चार और पांच सितंबर को एमए स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में किया गया। टीम में एम जहीब (कप्तान), जेया खुर्शीद, अदनान शाह, मुसैब, फैजान, हिनान हामिद, मुर्तजा हामिद, वकील, सुहैब राजा, फाजिल सैयद, नवीद, शोएब, तौसीफ और ओबैद शामिल हैं। प्रदेश की टीम छह सितंबर की सुबह जम्मू से गोरखपुर के लिए रवाना होगी।