फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इंडिया कैपिटल्स को शिकस्त देकर तोयम हैदराबाद क्वालिफायर-2 में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। तोयम हैदराबाद ने एलिमिनेटर मैच में शानदार गेंदबाजी के दम पर इंडिया कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह पक्की कर ली है।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट के रविवार को बख्शी स्टेडियम में खेले गए मैच में इंडिया कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम 14.4 ओवर में 88 रन पर ऑलआउट हो गई। कोलिन डी ग्रैंडहोमे ने 36 रन बनाए। तोयम हैदराबाद की ओर से रवि जांगिड (3/14) और शिवकांत शुक्ला (3/13) ने कमाल की गेंदबाजी की। 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तोयम हैदराबाद के लिए चाडविक वॉल्टन और जॉर्ज वर्कर ने पारी की शुरुआत की।
विज्ञापन

वर्कर ने 21 गेंदों में 27 रन बनाए। कप्तान गुरकीरत सिंह मान ने 22 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इंडिया कैपिटल्स के लिए इकबाल अब्दुल्ला (1/34) ने एक विकेट लिया। इस जीत के साथ तोयम हैदराबाद ने अपनी पकड़ मजबूत की और अगले चरण में जाने की उम्मीदें बरकरार रखीं। फाइनल में जगह पक्की करने के लिए सोमवार को शाम सात बजे कोणार्क सूर्या ओडिया और तोयम हैदराबाद के बीच मैच होगा। ह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें