फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर के जसबीर हैंडबॉल प्रो-लीग 2026 के लिए चयनित

विज्ञापन
हैंडबॉल खिलाड़ी जसवीर सिंह। स्रोत हैंडबॉल एसोसिएशन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सीनियर हैंडबॉल खिलाड़ी जसबीर सिंह (जस्सी) का चयन हैंडबॉल प्रो लीग (एचपीएल) 2026 के लिए हुआ है। यह दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी और भारत की पहली पेशेवर हैंडबॉल लीग है। इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता 10 से 15 फरवरी तक नागपुर के मानकापुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे जसबीर सिंह इस लीग में मुंबई मर्सिनरीज टीम की ओर से मुख्य गोलकीपर के रूप में खेलेंगे। उनका चयन हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। जसबीर के चयन पर अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और भारतीय टीम के कप्तान नीरज सिंह ने उन्हें बधाई दी और जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का क्षण बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें