ग्रीनफील्ड ग्राउंड गांधी नगर में जूनियर टेनिसोइट नेशनल चैंपियनशिप के मैच खेलते खिलाड़ी।संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ग्रीन फील्ड गांधीनगर में पांच दिवसीय 42वीं जूनियर लड़के-लड़कियाें की नेशनल टेनिकोइट चैंपियनशिप में शनिवार को चौथे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। लड़कियों में तमिलनाडु ने पांडिचेरी को 3.1 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। केरल की टीम ने कर्नाटक को 3-0 से हराकर दूसरा स्थान झटका। लड़कों में महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को 3-2 से पराजित कर पहला स्थान हासिल किया। पुडुचेरी ने कर्नाटक को 3-1 से हराकर दूसरा स्थान झटका। मैच टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के टेक्निकल पैनल ने चेयरमैन टेक्निकल कमेटी केएनवी सत्यनारायण की देखरेख में करवाए। प्रतियोगिता जेएंडके टेनिकोइट एसोसिएशन टेनिकोइट फेडरेशन ऑफ इंडिया और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ मिलकर करवा रही है।